भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हज़ारों ख़्वाहिशें दिल में / मधुछन्दा चक्रवर्ती

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:34, 14 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुछन्दा चक्रवर्ती |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हज़ारों ख्वाहिशें दिल में उठा करती हैं।
पर किसी खास पे,
नज़रें जाकर रूकती हैं।
उस ख्वाहिश के साथ
हर लम्हा हम जीते हैं
हर पल उसे अपनी पलकों पर सँवारते हैं।
हजारों ख्वाहिशें जो दिल में उठा करती हैं।
पर किसी खास पर नज़रें जाकर रूकती हैं।

कोई कहता है ख्वाहिशें हैं बुलबुले पानी के,
बनती है एक पल में, पल में टूट जाती है।
तो क्या हुआ जो ये ख्वाहिशें हैं बुलबुले पानी के।
ज़िन्दगी भी तो ऐसी है कि आज आयी तो कल जानी है
फिर क्यों न ख्वाहिशें दिल में उठा करें।
और उन ख्वाहिशों में हम जिया करें।
उन ख्वाहिशों से किसी की ज़िन्दगी भी सँवार दिया करें।

हज़ारों ख्वाहिशे इसीलिए दिल में उठा करती हैं
और किसी खास पर इसीलिए ही नज़रें जाकर रूकती हैं।