भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोचना जरूर / सदानंद सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:47, 9 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सदानंद सुमन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर मिले कभी वक्त
तो सोचना जरूर

सोचना
कि क्यों होता जा रहा पृथ्वी का रंग
बदरंग नित
कि कौन सोखता जा रहा है
उसका हरापन

सोचना
कि क्यों होने लगे हैं निष्काषित
आसमान से परिन्दे
कि क्यों उनकी जगह घेरने लगे है
बमवर्षक विध्वंसक युद्धपोतीयान

सोचना
कि क्यों घुलने लगा है
हवा में ऐसा जहर
कि मरती जा रही है धीरे-धीरे
आदमी के भीतर की संवेदना

मिले अगर वक्त कभी
तो सोचना जरूर