भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहेगी रूधिर में सतत जीवनी सी / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:35, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहेगी रूधिर में सतत जीवनी सी, तभी राष्ट्र की जान, हिंदी बनेगी।
प्रवाहित रहेगी सदा धड़कनों में, तभी राष्ट्र की शान हिन्दी बनेगी।
विसिंचित करो अब इसे स्वेद देकर, प्रगति पंथ पर यह सहज ही बढ़ेगी
बसेगी सभी के हृदय में निरन्तर, तभी राष्ट्र अभिमान हिन्दी बनेगी॥