भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अज आदि अनादि अनंत प्रभो / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अज आदि अनादि अनंत प्रभो, करुणा पति हे! करुणा करिए।
बहु दोष विराज रहैं चित में, द्रुत आप इन्हें शुचि दे हरिए।
तम ताप विनाश सबै करके, छल छिद्र दया करके भरिए।
भव डोर अनाथ अकिंचन कै, कर में निज आप प्रभो! धरिए।