भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूना -सूना जा रहा / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:16, 8 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूना-सूना जा रहा, अबकी पिय त्यौहार।
कह के गए विदेश से, लाऊँ नौलख हार।
लाऊँ नौलख हार, सखी सब ताने देती।
भूला तेरा प्यार, सभी कह चुटकी लेती।
अबके भी मधुमास, लगाया-मानो चूना।
लगता ज्यों पतझार, लगे सब सूना-सूना।