भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लबों पे इश्क़ का दावा हज़ार दिल में शकूक / अमीता परसुराम मीता

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:35, 11 अगस्त 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमीता परशुराम मीता |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लबों पे इश्क़ का दावा हज़ार दिल में शकूक1
क्या इस तरह भी मोहब्बत निभाई जाती है?

वो एक लम्हा जिसे आप ले के आये थे
वो एक याद न भूले भुलाई जाती है 

अजीब उनको गिला है कहीं नहीं मैंने 
वो दिल की बात जो दिल से निभाई जाती है 

वो आग जिसकी तपिश रूह तक पहुँचती है 
कोई बताए वो कैसे बुझाई जाती है 

वो याद आज भी शादाब2 दिल के सहरा3 में 
वो महकी याद न दिल से मिटाई जाती है

1. बहुत सारे शक 2. हरा-भरा 3. रेगिस्तान