भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सींग और नाख़ून / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
Eklavya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:25, 20 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह |संग्रह=कुछ और कविताएँ / शमशेर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सींग और नाखून
लोहे के बख़्तर कंधों पर।

सीने में सूराख़ हड्डी का।
आँखों में घास-काई की नमी।

एक मुर्दा हाथ
पाँव पर टिका
उल्टी क़लम थामे।

तीन तसलों में कमर का घाव सड़ चुका है।

जड़ों का भी कड़ा जाल
हो चुका पत्थर।

(1942)