Last modified on 23 जून 2011, at 16:47

बात होनी थी, होके रही / गुलाब खंडेलवाल

Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:47, 23 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बात होनी थी, होके रही
हमको दुनिया से खोके रही

वह भले ही हमारे न हों
ज़िन्दगी उनकी होके रही!

रात किसकी लटें खुल गयीं
चाँदनी साँस रोके रही

कुछ न रिश्ता था उनसे, मगर
गाँठ-सी बीच दो के रही!

बचके निकले थे तुम तो गुलाब
याद काँटे चुभोके रही