दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी छुन-छुन छुन-छुन तेल में नाची, प्लेट में आ शरमाई पकौड़ी। दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी। हाथ से उछली मुह में पहुँची, पेट में जा घबराई पकौड़ी। दौड़ी-दौड़ी आई पकौड़ी। मेरे मन को भाई पकौड़ी।