Sharda suman(चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:43, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार={{KKCatBaalKavita}} |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
आओ कुछ अहसास लिखें
खुद पर एक विश्वास लिखें
मन कागज हौसला कलम बनाकर
एक नया इतिहास लिखें
नयनों में आशा प्रेम की भाषा
खो गए जो होशो हवास लिखें
ठेंगा दिखादें किस्मत को अपनी
रेखाओं के ऐसे आभास लिखें
ना राजा ना रंक कोई “सपना “
आम भी खुद को ख़ास लिखें