Last modified on 14 अक्टूबर 2013, at 14:38

एक शक्ल / प्रताप सहगल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:38, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=अंध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरियाली के बीचों बीच मरना
अनाम हादसों से न डरना
कभी आकाश पर थूकना
तो कभी ज़मीन पर रोना
दुनिया की तसवीर में
उगे हुए आदमी की
एक शक्ल यह भी है।