Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 00:31

विद्याभूषण मिश्र / परिचय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:31, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण

इन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की। ये शिक्षक थे। 1946 से लेखन आरम्भ किया। इन्होंने हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में एक साथ लेखन किया। हिन्दी में इन्होंने सती सावित्री, करुणांजली, सुधियों के स्वर, मन का वृन्दावन जलता है आदि पुस्तकों की रचना की। इनके गीत मयारू माटी एवं लोकाक्षर जैसी पत्रिकाओं में छपे एवं भोपाल, रायपुर, बिलासपुर के आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित भी हुए। निराला साहित्य मंडल, चांपा के अध्यक्ष रहे। इनके संपादन में चांपा दर्शन, गीतवल्लरी, पुकार आदि शीर्षक से पुस्तकें प्रकाशित हुईं।