Last modified on 21 मई 2018, at 12:58

कजली / 25 / प्रेमघन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:58, 21 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गृहस्थिनी की लय

साँवरी मुरतिया नैन रतनारे, जुलुम करैं गोरिया रे तोरे जोबना
मोहत मन तोरे दाँते कै बतिसिया, करत चितचोरिया रे तोरे
देखतहीं हिय पैठत मनहुँ, कटरिया कै कोरिया रे तोरे जो।॥
रसिक प्रेमघन को मन छोरि, लेत बरजोरिया रे तोरे जो।॥

॥दूसरी॥

कारी घटा घिरि आई डरारी, दुरि-दुरि दमकै री दामिनियाँ॥
प्यारी पुरवाई सुखदाई, भाई चंचल गति गामिनियाँ॥
झिल्ली दादुर मोर पपीहा, सोर मचावैं जुरि जामिनियाँ॥
बिहरत संजोगिनी प्रेमघन बिलखत बिरही जन कामिनियाँ॥