Last modified on 23 मई 2018, at 07:55

चण्डू बम्बू / प्रेमघन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 23 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रधान प्रकार की सामान्य लय

बम्बू बाय-बाय मुँह चूसः, चन्डू पीयः हो चन्डूल॥
पीकर पिनक लेत हौ, मानो रहे झूलना झूल
रंगत बनी अजब चेहरे की ज्यों गेंदे का फूल॥
रोग अनेक दबाएँ बाढ़ी साँस, साक और सूल
बकरी-सी सूरत बन, आँखैं भई लाल ज्यों तूल॥
जौ नहिं पावत, तौ मुँह बावत उठत करेजवाँ हूल
पैसे की तंगी से जीना झूमन हुआ फजूल॥
मैली बदन सुरत जिन्नाती फिरत छानते धूल
बन्डू बाज धनी दानी कहँ मिलैयार अनकूल॥137॥