Last modified on 31 जुलाई 2006, at 16:35

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:35, 31 जुलाई 2006 का अवतरण

कविता कोश के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • क्या कविता कोश में केवल प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं का ही संकलन किया जाता है?

ऐसा नहीं है। कविता कोश सभी के लिये खुला है और सभी कवियों की रचनाएँ यहाँ शामिल की जाती हैं। हालांकि प्रतिष्ठित कवियों की रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में संकलित करना कविता कोश का पहला उद्देश्य है। अपेक्षाकृत कम प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं को भी यहाँ शामिल किया जाएगा परन्तु उन सभी से अनुरोध है कि वे दूसरे कवियों की रचनाओं को संकलित करने में भागीदार भी बनें।

  • क्या कविता कोश एक ई-पत्रिका है?

नहीं। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है। यह एक संकलन है जिसके मालिक और वर्धक हम सभी हैं -आप भी! कविता कोश आपका सहयोग चाहता है -हम सब के पारस्परिक सहयोग से ही यह खजाना बढेगा। आप यहाँ दिये गये कवियों की अधिक से अधिक रचनाओं का यूनिकरण करने में अपना योगदान दें। आप से प्रार्थना है कि अपनी स्वंय की लिखी रचनाएँ भेजने (या जोडने) से पहले दूसरे कवियों की लिखी गयी 10-20 रचनाओं का योगदान कविता कोश में करें -और उसके बाद ही स्व:लिखित रचनाओं को जोडे। यदि आप केवल अपनी कविताओं के प्रकाशन के इच्छुक हैं तो कविता कोश अभी आपके लिये सही जगह नहीं है -इसके लिये आपको अनुभुती इत्यादी ई-पत्रिकाओं से सम्पर्क करना चाहिये।

  • क्या कविता कोश में कॉपीराइट सुरक्षित है?

कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित है। विकि में जो भी सामाग्री होती है -वह मुक्त सामग्री होती है -अर्थात उसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। लेकिन इस्तेमाल करने वाले के लिये सामग्री के लेखक को उचित आभार देना आवश्यक है। इंटरनैट पर यही कॉपीराइट होता है। एक बार कोई भी सामग्री इंटरनैट पर आ जाती है तो किसी को भी उस सामग्री को कॉपी करने से नहीं रोका जा सकता -लेकिन विकि से कॉपी की गयी सामग्री का प्रयोग करते हुये लेखक को नाम सहित आभार देना आवश्यक है।

  • क्या कविता कोश विकिपीडिया का अंग है?

नहीं! कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। इसे Wikia की सहायता से ललित कुमार ने स्थापित किया है। कविता कोश विकिपीडिया जैसा दिखता ज़रूर है परन्तु यह विकिपीडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।