Last modified on 29 अप्रैल 2011, at 20:04

पद 231 से 240 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 4

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:04, 29 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पद संख्या 237 तथा 238

 (237)

काहे न रसना, रामहि गावहि?
 निसिदिन पर-अपवाद बृथा कत रटि-रटि राग बढ़ावहि।1।

नरमुख सुंदर मंदिर पावन बसि जनि ताहि लजावहि।
ससि समीप रहि त्यागि सुधा कत रबिक-जल कहँ धावहिं ।2।

काम-कथा कलि -कैरव -चंदिनि , सुनत श्रवन दै भावहि।
तिनहि तिनहिं हटकि कहि हरि-कल-कीरति, कनक कलंक नसावहि।3।

जातरूप-मति, जुगुति-रूचिर मनि रचि -रचि हार बनावहि।
 सरन-सुखद रबिकुल-सरो ज -रबि राम-नृपहि परिरावहि।4।

बाद-बिबाद, स्वाद तजि भजि हरि, सरस चरित चित लावहि।
तुलसिदास भव तरहि, तिहूँ पुर तू पुनीत जस पावहि।5।

(238)

आपनो हित रावरेसों जो पै सुझै।
तौ जनु तनुपर अछत सीस सुधि क्यों कबंध ज्यों जूझै।1।

 निज अवगुन, गुन राम! रावरे लखि -सुनि-मति-मन रूझै।
रहनि कहनि समुझनि तुलसीकी को कृपालु बिनु बूझै।2।