Last modified on 14 अगस्त 2013, at 16:38

गुल-ए-मौसम खिला है / नीना कुमार

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 14 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीना कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुल-ए-मौसम खिला है
औ मुस्कुराने की वजह है
हाय नाकामी-ए-दिल मगर
बहुत अफ़सुर्दा सुबह है …
मिजाज़ बादलों का भी आज
आदमी की तरह है
बरसना चाहता है पर
खड़ा अपनी जगह है
बहुत खोलीं है हमने पर
उलझी हर गिरह है
थके सूरज की मानिंद
मजबूरियों से सुलह है
सितारों में चमक थी के
फ़लक-ए-शब् सिआह है
फिक्र तुमको मेरी अगर
तो क्यों इतनी जिरह है

रचनाकाल: 13/8/2013