भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बंधुआ / प्रताप सहगल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:17, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=अंध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कच्ची दीवार के साए में बैठे
एक बंधुआ की आंखों में
क्या सपना होगा?
या प्रश्नों का सिलसिला
अन्तहीन।

कच्ची दीवार के पीछे
कहीं आसपास
बंधुआ का संसार होगा।
कच्ची दीवार किसी भी दिशा में गिरे
टूटेगा बंधुआ खुद
या फिर उसका संसार
दोस्त!
कच्ची दीवार यह बात जानती है?

कच्ची दीवार नहीं टूटती
नोकीले बाणों से
कच्ची दीवार टूटती है
सिर्फ सहलाने से
वह हाथ पहचानती है
पहचानती है कच्ची दीवार
बंधुआ की पीठ
और उसका संसार भी।
बंधुआ के पास
सिर्फ बीड़ी है
बंधुआ बीड़ी दीवार पर मारता है
दीवार पर उग आती है एक इबारत-
मेरा भारत महान!