Last modified on 22 अक्टूबर 2013, at 09:58

चन्द्रिका मय मकुट मुकुटमय चन्द्रिका / महेन्द्र मिश्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:58, 22 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चन्द्रिका मय मकुट मुकुटमय चन्द्रिका
चन्द्रिका मुकुट मय चारू चन्द्रिका अंजोर की।
द्युतिमय समाज झाँकी झाँकीमय द्युति
द्युतिमय समाज साज भानू जनु भोर की।
जटित नग छत्र नग नव सिरपेंच बीच
पेंची मणिलाल मुक्तान झलावोर की।
द्विज महेन्द्र झाँकी जैसी दूसरी न झाँकी
जैसी झाँकी हम झाँकी बाँकी दशरथ किशोर की।