Last modified on 13 जनवरी 2014, at 13:46

प्रिया-प्रीतम दो‌उ करत किलोल / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:46, 13 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रिया-प्रीतम दो‌उ करत किलोल।
रूप-‌उजागर नागरि-नागर बोलत मधुरे बोल॥
हास-बिलास करत दो‌उ रसमय, प्रीति न हि‌एँ समात।
श्रमित, हार नहिं मानत को‌ऊ, करत मधुर दो‌उ घात॥
निभृत निकुंज पुंज-सुख-माधुरि रस-स्वामिनि-रसराज।
तन-मन-प्रान अभेद, अलौकिक क्रीिडत नित नव साज॥