Last modified on 17 जनवरी 2014, at 00:56

झूलत अभिराम स्याम / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:56, 17 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झूलत अभिराम स्याम, स्यामा बामा ललाम,
सुषमा के सरस धाम, रतनमय हिंडोरे।
ललितादिक सखी-बृंद निरखत बदनारबिंद,
रसलोलुप मन-मिलिंद, देत मृदु झकोरे॥
सरद-‌इंदु उदित गगन, बहत बिमल मलय-पवन,
अलि-कुल कल-मुखरित बन, सद सुधा-बोरे।
बिसद लता रही झूल, बिकसि रहे बिबिध ड्डूल,
कालिंदी कलित कूल, सुखद सुचि हिलोरे॥
सोभित मनि-रत्नहार, गुंजमाल गल बिहार,
अंग-‌अंग वर सिँगार, मुनिन चिा चोरे।
नव-नीरद-नील स्याम, तडित-वरन रूप-धाम,
मोहित सत कोटि काम, रहत तृनहि तोरे॥
नागर-नागरि-बिलास, सखियन मन अति हुलास,
मधुर अधर मंद-हास, रसमय झकझोरे॥