भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ऊधौ! मो मैं नैकु न नेह / हनुमानप्रसाद पोद्दार
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:32, 17 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
ऊधौ ! मो मैं नैकु न नेह।
या तैंई निकसत नहिं निष्ठुर प्रान, छाँडि यह देह॥
जात रहे मथुरा वे रथ पर सुफलक-सुत के संग।
फिरि-फिरि चितवत रहे दूरि तैं मो तन बिगत-उमंग॥
फिरि आई मैं जीवित तिन कौं त्यागि, लिएँ तन-प्रान।
प्रियतम-सून्य भवन, नहिं बिदर्यौ हिरदै बज्र-समान॥
मन में जीवन-लोभ, देह में अतिसै ममता-मोह।
रहे अभागे प्रान सहत अति दारुन बिथा-बिछोह॥
ऊधौ ! तुम ही समुझौ, मेरौ कहाँ स्याम में प्रेम।
दंभ-भर्यौ रोनौ यह जानत, नाहिं प्रेम कौ नेम॥