Last modified on 22 मई 2014, at 22:38

दिन दूलह मेरो कुँवर कन्हैया / गदाधर भट्ट

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:38, 22 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गदाधर भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन दूलह मेरो कुँवर कन्हैया।
नितप्रति सखा सिंगार सँवारत, नित आरती उतारति मैया॥१॥

नितप्रति गीत बाद्यमंगल धुनि, नित सुर मुनिवर बिरद कहैया।
सिरपर श्रीब्रजराज राजबित, तैसेई ढिग बलनिधि बल भैया॥२॥

नितप्रति रासबिलास ब्याहबिधि, नित सुर-तिय सुमननि बरसैया।
नित नव नव आनंद बारिनिधि, नित ही गदाधर लेत बलैया॥३॥