Last modified on 3 सितम्बर 2014, at 22:30

चलो सूरमा रणभूमि में / दयाचंद मायना

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 3 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दयाचंद मायना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलो सूरमा रणभूमि में, है काटना कटना
हिन्द के वीर दिलेरों शेरों, पीछे ना हटना...टेक

हक आपणे पै लड़ो मरो, कायदे कानून से
भारत माँ की प्यास बुझा दो अपणे खून से
बर्मा शहर रंगून से चल दिल्ली डटना...

भारत म्हं हाम चालैंगे, हां चालैंगे, हां चालैंगे
शेर के दम चालैगें, हां चालैंगे, हां चालैंगे
रफल, तौब और बम्ब चालैंगे, हो धरती का फटना...

गूँज उठा आसमान सारा, दिल की किलकार से
शेर कभी ना डरा करैं, दुश्मन की मार से
हिम्मत और हार से, हो वीरों का छटना...

कह ‘दयाचंद’ इसे वीरां का, निसदिन प्रचार हो
सुणकै कथा बोस की, खुश नर और नार हो
म्हारे हिन्द का बेड़ा पार हो, मन ओम नाम रटना...