भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता कोश में योगदान कैसे करें

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश में हर कोई अपना योगदान कर सकता है। आप यहाँ कविताएं जोड़ कर इस कोश के परिवर्धन में सहायता कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये नीचे लिखी बातों का पालन कीजिये:

  • कविता कोश में कुछ भी करने से पहले अपना एक अकाउंट बना लीजिये। ऐसा करना अनिवार्य नहीं है लेकिन अकाउंट बना लेने से आपके द्वारा किये गये सारे योगदान का अपने आप एक रिकॉर्ड बनता रहेगा। अकाउंट बनाने के लिये लिंक हर पन्ने के ऊपर के दाँए कोने में दिया गया है।

  • एक बार जब आपका अकाउंट बन गया तो कोई भी Editing करने से पहले आप Log in अवश्य कर लें।

  • आप किसी भी पन्ने को Edit कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर की ओर दिये गये Edit लिंक को क्लिक करें। उसके बाद आप उस पन्ने में कुछ भी जोड़ या हटा सकेंगे। कृपया सामग्री को हटाने से पहले यह निश्चय कर लें कि आप जो कर रहें हैं वो सही है। Editing पूरी करने के बाद "Save page" बटन को क्लिक करना न भूलें।

कविता कोश में कविताओं को जोड़ने का तरीका

कविता कोश में कविताओं से सम्बंधित मुख्य तौर पर तीन तरह के पन्ने होते हैं:

१) कवियों की सूची का पन्ना

२) किसी कवि-विशेष की कविताओं की सूची का पन्ना (जैसे कि प्रभाकर माचवे की कविताओं का पन्ना)

३) वह पन्ना जिस पर कविता लिखी जाती है (जैसे कि रेखा-चित्र / प्रभाकर माचवे)

आइये अब एक उदाहरण के ज़रिये समझते हैं कि इन पन्नों पर काम कैसे करना होता है। मान लीजिये कि आप जलज माथुर (एक काल्पनिक कवि) की रचना "अंतर्मन" को कोश में डालना चाहते हैं।

इसके लिये सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें की जलज माथुर का नाम कवियों की सूची वाले पन्ने में है। यदि नाम नहीं है तो आप जलज माथुर की कविताएँ कोश में नहीं जोड़ पाएँगे। कवियों की सूची में केवल कविता कोश टीम के प्रशासक या सिसओप ही कोश की नीति के मुताबिक फेरबदल कर सकते हैं। पहले आप कविता कोश की नीतियाँ पढ़ लें और अगर आपको लगता है कि नीति के अनुसार जलज माथुर का नाम सूची में आ सकता है तो आप इस कवि का नाम सूची में जोड़ने के लिये टीम को एक निवेदन kavitakosh@gmail.com पते पर भेज दें।

यदि कवियों की सूची वाले पन्ने पर जलज माथुर का नाम है -तो उसे क्लिक करें। ऐसा करने से आप जलज माथुर की रचनाओं की सूची वाले पन्ने पर पहुँच जाएंगे। यदि कवि का नाम कोश में नया-नया जुड़ा है तो रचनाओं की सूची खाली मिलेगी अन्यथा सूची में पहले से जोड़ी जा चुकी कविताएँ होगीं। अब आपको नई कविता (यानि "अंतर्मन") का शीर्षक सूची में जोड़ना होगा। कविता का शीर्षक कुछ इस प्रकार जोड़ें:

* [[कविता का नाम / कवि का नाम]]

यानी

* [[अंतर्मन / जलज माथुर]]

( "/" के दोनो तरफ़ एक-एक स्पेस अवश्य दें)

ऐसा करने से जलज माथुर की कविताओं की सूची के पन्ने पर रचना का लाल रंग का एक लिंक बन जाएगा। इस लिंक को क्लिक करें और कविता जोड़ दें। कोई भी कविता जोड़ते समय निम्नलिखित तरीका अपनाएँ:

सबसे पहली पंक्ति:
कवि: [[कवि का नाम]]

दूसरी पंक्ति:
[[Category:कविताएँ]]

तीसरी पंक्ति:
[[Category:कवि का नाम]]

फिर एक खाली पंक्ति

फिर एक डिज़ाइन की पंक्ति
~*~*~*~*~*~*~*~~*~*~*~*~*~*~*~

फिर एक खाली पंक्ति

और अब कविता लिखना शुरु करें

उदाहरण के लिये:

कवि: यश मालवीय

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

अपने भीतर आग भरो कुछ जिस से यह मुद्रा तो बदले । 

इतने ऊँचे तापमान पर शब्द ठुठुरते हैं तो कैसे, 

शायद तुमने बाँध लिया है ख़ुद को छायाओं के भय से, 

इस स्याही पीते जंगल में कोई चिनगारी तो उछले । 


कविता लिखते समय यह जान लें कि नई पंक्ति में जाने के लिये एक बार Enter button दबाने से काम नहीं बनेगा। पंक्ति तोड़ने के लिये आपको दो बार Enter दबाना पड़ेगा या फिर हर पंक्ति के अंत में < br > लिखना होगा। < br > का अर्थ है break । एक बार < br > लिखने का अर्थ है एक लाइन ब्रेक और दो बार लिखने का अर्थ है दो लाइन ब्रेक।