Last modified on 1 जुलाई 2016, at 00:09

दौड़ / शरद कोकास

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:09, 1 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |अनुवादक= |संग्रह=हमसे त...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मनुष्य की जन्मजात प्रवृत्ति नहीं है यह
फिर भी कुछ लोगों ने
जन्म लेते ही दौड़ना शुरू किया

कुछ लोगों ने सहारा लिया और चलने लगे
चलते चलते उन्हें लगा अब दौड़ना चाहिए
जहाँ हर कोई दौड़ रहा हो
वहाँ एक जगह खड़े रहना
वर्तमान से असहमति माना जा सकता है

दौड़ना उनके संस्कारों में शामिल नहीं था
सो वे लड़खड़ाए
गिर पड़े हाँफते-हाँफते
फिर उठे और दौड़ने लगे
उन्हें दौड़ता देख मैं भी दौड़ा
हालाँकि दौड़ में मैं सबसे पीछे था

कोई नई बात नहीं थी यह
पर खरगोश और कछुए की कहानी
मैंने सुन रखी थी।

-1997