भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या मिला कैसे मिला चलता रहा / सिया सचदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:33, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव |अनुवादक= |संग्रह=फ़िक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या मिला कैसे मिला चलता रहा
ज़िन्दगी का सिलसिला चलता रहा

हम तो थक कर रुक गए कुछ गाम पर
हाँ ! मगर वो क़ाफ़िला चलता रहा

चाहकर भी हम न तेरे हो सके
दरमियां इक फासला चलता रहा

हमसफ़र इक राह के हम-तुम रहें
बस यहीं शिकवा-गिला चलता रहा

ज्यों वो मुरझाया ज़मीं पर गिर गया
फूल जब तक था खिला चलता रहा