Last modified on 20 अक्टूबर 2017, at 15:17

मत आना / ज़िन्दगी को मैंने थामा बहुत / पद्मजा शर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 20 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मजा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=ज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तूफान में बाढ़ में अकाल में इंसान मरते हैं
उनकी गिनती होती है खबर बनती है
मगर पशु-पक्षियों का क्या

किसे पता पिछले तूफान में कितने मरे
बाढ़ में कितने बहे कितने अकाल की भेंट चढ़े
और दुनिया से चले गए चुपचाप

इनका ध्यान कौन रखता है

इसलिए अकाल तूफान और बाढ़ मत ही आना