Last modified on 22 जून 2018, at 12:39

जरा सीख लो साँवरे प्यार करना / रंजना वर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:39, 22 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=खुश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जरा सीख लो साँवरे प्यार करना।
जो'रूठे हुए उनकी' मनुहार करना॥

समझते स्वयं को बड़ा ही खिलाड़ी
न सीखा मगर सामने वार करना॥

लड़ा सत असत से रहे देखते तुम
न चाहा कभी हाथ तलवार करना॥

मिली चार दिन के लिये ज़िन्दगानी
इसे व्यर्थ ही अब न बेकार करना॥

सदा युद्ध करते रहो शत्रुओं से
किसी पर न कोई अनाचार करना॥

बुजुर्गों का अपमान होने न पाये
किसी मोड़ उनको न लाचार करना॥

खिलाते रहो फूल सुखमय हँसी के
कहीं आँसुओं का न त्यौहार करना॥