Last modified on 22 जून 2018, at 12:40

जीवन आज बना शमशान / रंजना वर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:40, 22 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=खुश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन आज बना शमशान।
इस का भी तो लो संज्ञान॥

कुछ तो ऐसा हो अब काम
सबके मुख पर हो मुस्कान॥

देखो मत औरों की ओर
अपनी ताकत लो पहचान॥

नही भरोसा देगा ईश
सोया है वह चादर तान॥

बहती हुई बताती वायु
आने वाला है तूफ़ान॥

पीछे गला काटते लोग
बोलें सबसे मधुर जबान॥

नेता चाहें केवल वोट
लोग मरें या मरे किसान॥