Last modified on 4 मई 2019, at 21:32

झुरमुटों से झाँकता है चाँद अब / मृदुला झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने झुरमुटों से झाँकता है चाँद अबए / मृदुला झा पृष्ठ [[झुरमुटों से झाँकता है चाँद अब / मृदुला...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बात करना चाहता है चाँद अब।

आ गया वह आज मेरे द्वार पर,
तीरगी संहारता है चाँद अब।

आम दिल में है समाई बात यह,
राज़ दिल का जानता है चाँद अब।

है बला की शोख सुन्दरता लिए,
वीथियों से झाँकता है चाँद अब।

खो गई जाकर अमां में चाँदनी,
ग़म में डूबा दीखता है चाँद अब।