Last modified on 4 मई 2019, at 21:35

प्रेम नकली प्यार नकली / मृदुला झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:35, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने प्रेम नकली प्यार नकलीए / मृदुला झा पृष्ठ प्रेम नकली प्यार नकली / मृदुला झा पर स्थानांत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

है सहज सत्कार नकली।

रेत से मानों बने हों,
हैं कई घरबार नकली।

सुबह नकली शाम नकली,
है सभी व्यापार नकली।

दांव किस पर हम लगाएँ,
जीत नकली हार नकली।

आज कल बेबास कलियाँ,
भौंर का गुलज़ार नकली।

इक पते की बात समझो,
प्यार का आधार नकली।

चित्रपट पर जो दिखाते,
हैं सभी व्यवहार नकली।