Last modified on 8 फ़रवरी 2009, at 17:19

माझी उसको मझधार न कह / जानकीवल्लभ शास्त्री

Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:19, 8 फ़रवरी 2009 का अवतरण

{{KKRachna ।रचनाकार=जानकीवल्लभ शास्त्री }}


रुक गयी नाव जिस ठौर स्वयं, माझी, उसको मझधार न कह !

         कायर जो बैठे आह भरे
         तूफानों की परवाह करे
हाँ, तट तक जो पहुँचा न सका, चाहे तू उसको ज्वार न कह !

         कोई तम को कह भ्रम, सपना
         ढूँढे, आलोक-लोक अपना,
तव सिन्धु पार जाने वाले को, निष्ठुर, तू बेकार न कह !