Last modified on 14 नवम्बर 2009, at 12:16

अध्याय १३ / भाग १ / श्रीमदभगवदगीता / मृदुल कीर्ति

सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति |संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल की…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अथ त्रयोदशोअध्याय

श्री भगवानुवाच
यहि क्षेत्र शरीर है हे अर्जुन!
कछु ऐसो ही तौ जात कह्यो,
यहि जानति जो क्षेत्रज्ञ वही,
ज्ञानिन सों तत्त्व ये ज्ञात भयो

सब क्षेत्रन कौ मैं ही स्वामी,
जीवात्मा बन जो रहवत है
यहि क्षेत्र क्षेत्रज्ञन तत्त्व ही तौ,
सत ज्ञान यही मेरौ मत है

यहि क्षेत्र जो है, और जैसो है,
यहि माहीं कौन विकार सुनौ,
क्षेत्रज्ञ जो है और जैसो है ,
हे अर्जुन! मोसों सार सुनौ

बहु भांति विविध बहु ऋषि जान सों,
विस्तार सहित श्रुति मन्त्रं सों,
बहु युक्तिन ब्रह्म के सूत्रन सों.
बहु भांति विविध बहु विधियन सों

नभ, अग्नि, धरा, जल, वायु, अहम,
दस इन्द्रिन मन त्रिगुणी माया.
इन इन्द्रिन के हैं पांच विषय
तिन योगन , होत रचित माया

सुख, क्लेश, द्वेष, अभिलाषा, धृति
,संघात शक्ति की चेतनता.
सब क्षेत्र के होत विकार सुनौ.,
संक्षेप से सुन लघुता महता

अभिमान व् दंभ विहीन क्षमा,
मन वाणी हिय की पावनता.
गुरु भक्ति,अहिंसा दृढ़ संयम,
और अंतर्मन की स्थिरता

मन सों जिन भोग की चाह तजै,
नाहीं देह अहम् को मान रहै
दुःख जन्म ,जरा , मृत्यु व्याधी
कौ पुनि-पुनि मन को ध्यान रहै

सुत, गृह, नारी, धन आदि माहीं
आसक्ति ना होवे ना ममता.
हित अनहित, प्रिय अप्रिय माहीं,
जब चित्त में नित्य धरौ समता

तजि संग कुसंग एकांत रहै,
एकमेव ही ब्रह्म कौ ध्यान करै .
परब्रह्म तेहि मिलिहैं -मिलिहैं.
भक्ति व्यभिचार विहीन करै

अध्यातम ज्ञान में नित्य रहै,
जेहि ज्ञान सों ब्रह्म कौ देखि सक्यो ,
यहि ज्ञान सों शेष, विलोम यथा.
अज्ञान ही जग माहीं जात कहयो

अथ जानिबौ, जोगन जानि , जेहि,
जन जानि जनार्दन जानति है.
आद्यंत हीन परब्रह्म अकथ ,
ना सत ना असत कहावति है

सब दिसि सों सर मुख, स्रोत, नयन,
बहु हाथन पाँवन वालो प्रभो
संसार समाय के आपुनि में,
व्यापक जग माहीं आपु विभो

निर्गुण , पर योग की माया सों
सगरे गुन गिरधर भोग करै,
धारक, इन्द्रिन कौ ध्यान धरै,
आसक्ति हीन नाहीं भोग करैं

अति सूक्षम सों अज्ञेय वही,
अति दूर पास परब्रह्म वही.
सब प्राणिन अन्तः बाह्य वही.
जग अखिल चराचर ब्रह्म वही

सब प्रानिन् मांहीं समान बसै
जासों अविभक्त, विभक्त लगै,
करता, भरता, हरता जाननि
के जोग वही सर्वज्ञ लगै

ज्योतिन की ज्योतिन माया सों,
तौ परम परात्पर , ज्ञेय वही.
सोई ज्ञान सों गम्य, अगम्य सों ब्रह्म ,
बसत हिय अंतस, श्रेय वही