भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीने के लिए / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:31, 22 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दाँत की दर्द की तरह
अखर रहा हूँ ख़ुद को ।

किरकिरी की तरह
करक रहा हूँ अपनी आँख में।

कांटे की तरह
धँसा हुआ हूँ पाँव में अपने।

जीने के लिए बेहद ज़रूरी है
थोड़ी बेशर्मी
हिम्मत थोड़ी-थोड़ी

थोड़ा-थोड़ा कुछ भी छोड़ देने का
अभ्यास।


रचनाकाल : 1992, विदिशा