भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिन प्रेम रस चाखा नहीं / प्यारेलाल शोकी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:30, 20 दिसम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लेखक: प्यारेलाल शोकी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

जिन प्रेम रस चाखा नहीं, अमृत पिया तो क्या हुआ ।

जिन इश्क में सर ना दिया, सो जग जिया तो क्या हुआ ।।

ताबीज औ तूमार में सारी उमर जाया किसी,

सीखे मगर हीले घने, मुल्ला हुआ तो क्या हुआ ।

जोगी न जंगम से बड़ा, रंग लाल कपड़े पहन के,

वाकिफ़ नहीं इस हाल से कपड़ रँगा तो क्या हुआ ।

जिउ में नहीं पी का दरद, बैठा मशायख होय कर,

मन का रहत फिरता नहीं सुमिरन किया तो क्या हुआ ।

जब इश्क के दरियाव में, होता नहीं गरकाब ते,

गंगा, बनारस, द्वारका पनघट फिरा तो क्या हुआ ।

मारम जगत को छोड़कर, दिल तन से ते खिलवत पकड़,

शोकी पियारेलाल बिन, सबसे मिला तो क्या हुआ ।