Last modified on 6 मई 2007, at 22:25

दर्द अपनाता है पराए कौन / जावेद अख़्तर

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:25, 6 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: जावेद अख़्तर Category:कविताएँ Category:गज़ल Category:जावेद अख़्तर ~*~*~*~*~*~*~*~*...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: जावेद अख़्तर

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

दर्द अपनाता है पराए कौन
कौन सुनता है और सुनाए कौन

कौन दोहराए वो पुरानी बात
ग़म अभी सोया है जगाए कौन

वो जो अपने हैं क्या वो अपने हैं
कौन दुख झेले आज़माए कौन

अब सुकूँ है तो भूलने में है
लेकिन उस शख़्स को भुलाए कौन

आज फिर दिल है कुछ उदास उदास
देखिये आज याद आए कौन