Last modified on 25 मई 2011, at 20:42

खेलि खेल सुखेलनिहारे / तुलसीदास

राग टोड़ी

खेलि खेल सुखेलनिहारे |
उतरि उतरि, चुचुकारि तुरङ्गनि, सादर जाइ जोहारे ||
बन्धु-सखा-सेवक सराहि, सनमानि सनेह सँभारे |
दिये बसन-गज-बाजि साजि सुभ साज सुभाँति सँवारे ||
मुदित नयन-फल पाइ, गाइ गुन सुर सानन्द सिधारे |
सहित समाज राजमन्दिर कहँ राम राउ पगु धारे ||
भूप-भवन घर-घर घमण्ड कल्यान कोलाहल भारे |
निरखि हरषि आरती-निछावरि करत सरीर बिसारे ||
नित नए मङ्गल-मोद अवध सब, सब बिधि लोग सुखारे |
तुलसी तिन्ह सम तेउ जिन्हके प्रभुतें प्रभु-चरित पियारे ||