भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:56, 8 जून 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।

कविता कोश टीम को ऐसे बहुत से पत्र प्राप्त होते हैं जिसमें रचनाकार कहते हैं कि वे अपनी स्वयं की लिखी रचनाओं को कोश में जोड़ना चाहते हैं। इसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।

टीम को प्राप्त होने वाले आवेदनों में से केवल पाँच प्रतिशत के लगभग ही स्वीकार किये जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं -जिनमें कविता कोश टीम के पास अत्यधिक कार्यभार और कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने की आवश्यकता भी शामिल हैं। इसलिये आवेदन भेजने से पहले आप इस बात के लिये तैयार रहें कि आपका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।

कविता कोश के संदर्भ में कॉपीराइट विषय पर जानने के लिये यहाँ क्लिक करें

आपको आवेदन करना होगा

कविता कोश में कविता कोश टीम की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपना नाम नहीं जोड़ सकता। और जब तक रचनाकार का नाम रचनाकारों की सूची में न जुड़ जाए -तब तक उस रचनाकार की रचनाओं को कोश में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये किया गया है। इसलिये यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं -तो अपना नाम कोश में जुड़वाने के लिये आपको कविता कोश टीम से सम्पर्क करना होगा।

निर्णय कविता कोश टीम लेती है

कविता कोश टीम अपने विवेक से इस बात का निर्णय करती है कि किसका नाम अभी कोश में जोड़ा जा सकता है और किसका नहीं। हालाँकि यदि आपके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी रचनाएँ अच्छी नहीं हैं। कभी-कभी टीम के पास कार्यभार अधिक होने के कारण भी ऐसे आग्रह स्वीकार नहीं किये जाते हैं। यदि आपका आग्रह स्वीकार नहीं किया जाता है तो आप कुछ महीने प्रतीक्षा करें और यदि सम्भव हो तो कविता कोश के विकास में योगदान दें। कविता कोश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा सभी से की जाती है। यह अपेक्षा विशेषकर उन लोगो से की जाती है जिनके नाम उनके स्वयम के आवेदन पर कोश में जोड़े जाते हैं। कविता कोश को आगे बढ़ाने में आप क्या क्या योगदान कर सकते हैं इसके लिये यहाँ देखें

कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती है

रचनाकारों की सूची में नये नाम जोड़ने के लिये कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:

  • रचनाकार की वरिष्ठता / नवीनता / लोकप्रियता / दुर्लभता
  • प्रकाशित पुस्तकें (यदि हैं तो)
  • प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि हैं तो)
  • रचनाओं की गुणवत्ता
  • क्या रचनाकार स्वयं अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ सकता है (या कम से कम हिन्दी यूनिकोड में अपनी रचनाएँ टाइप करके भेज सकता है)?
  • क्या रचनाकार कविता कोश के विकास में पहले से योगदान देता है या भविष्य में ऐसा कर सकता है? रचनाकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह केवल अपनी ही रचनाओं के कोश में जोड़े जाने की ओर ध्यान न दे वरन कविता कोश के चहुँमुखी विकास में भी योगदान करे।

आवेदन भेजने का तरीका

ऊपर दिये गये मानदंडो को पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन kavitakosh@gmail.com पते पर भेजें। निम्नलिखित जानकारी भेजना आवश्यक है:

  1. कवि के रूप में आपका पूरा नाम (नाम की वर्तनी (Spellings) बिल्कुल सही लिखें -बाद में वर्तनी ठीक करने में बहुत दिक्कत होती है)
  2. उपनाम (यदि प्रयोग करते हैं तो)
  3. रचनाकार के रूप में आप स्वयं को भारत के किस राज्य से संबंधित मानते है?
  4. अपना एक चित्र (ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ स्वीकार नहीं होगा। चित्र में केवल आपका ही चेहरा दिखना चाहिये।)
  5. जन्मतिथि (वर्ष सहित)
  6. जन्मस्थान (राज्य के नाम सहित)
  7. यदि कोई पुस्तक प्रकाशित हुई है तो पुस्तको और उनके प्रकाशकों के नाम
  8. प्राप्त पुरस्कार / सम्मान (यदि मिले हैं तो)
  9. विस्तृत जीवनी (यदि उपलब्ध है तो)
  10. कम से कम दस काव्य रचनाएँ (हिन्दी यूनिकोड फ़ॉन्ट में)
  11. यह भी बताईये कि आप कोश में अपनी रचनाएँ क्यों संकलित करना चाहते हैं
  12. इस ईमेल में आपको साफ़ शब्दों में लिखना होगा की आपको, आपके किसी भी प्रकाशक को या आपकी रचनाओं के अन्य कॉपीराइट धारक को कविता कोश में आपकी रचनाओं के संकलन पर किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्ति नहीं है और इन सभी की ओर से आपकी रचनाओं को कोश में जोड़ने की अनुमति है
    1. रचनाएँ केवल हिन्दी यूनिकोड (जैसे कि मंगल) फ़ॉन्ट में ही भेजें
    2. सारी रचनाएँ व जानकारी एक ही ईमेल के ज़रिए भेजे। दस रचनाओं के लिए अलग-अलग ईमेल भेजने की आवश्यकता नहीं है
    3. रचनाओं की टाइपिंग एकदम सादे तरीके से की जानी चाहिए। किसी भी तरह की फ़ॉर्मेटिंग की ज़रूरत नहीं है
    4. रचनाएँ भेजने से पहले सारी वर्तनी (Spellings) जाँच लें। अशुद्ध वर्तनी को ठीक करना आपकी ज़िम्मेदारी है

शर्तें

नीचे लिखी शर्तों को भी आपको स्वीकार करना होगा:

  • कविता कोश में अपनी रचनाएँ संकलित करने के पीछे आपका मकसद अपने नाम को एक और वैबसाइट के ज़रिये इंटरनैट पर फैलाना नहीं होना चाहिये। कविता कोश को विज्ञापन और प्रसार के माध्यम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है -यह एक कोश है जिसमें आप अपना पूरा काव्य संकलित कर सकते हैं।
  • आप (या आपकी ओर से कोई और व्यक्ति) अपनी कम से कम 20 रचनाएँ कोश में जोडेंगे। रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में ही जोड़ी जानी चाहिये।
  • कविता कोश टीम आपकी रचनाओं के पन्नों में वर्तनी त्रुटि सुधार करने के साथ-साथ कोश से आपके पन्नों को Delete करने का अधिकार भी रखती है। टीम ऐसा केवल और केवल तब करती है जब रचनाकार की ओर से नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जाता।
  • कविता कोश के विकास में भाग लेने की आपसे अपेक्षा की जाएगी। अपनी रचनाओं के अतिरिक्त दूसरे कवियों की रचनाओं को भी हिन्दी यूनिकोड में टाइप करके आप कोश के विकास में सहायता कर सकते हैं।

ज़रूरी बात

अपना नाम जोडे़ जाने का आग्रह करने से पूर्व कृपया यह जान लें कि आपका आग्रह अस्वीकार भी हो सकता है -ऐसी स्थिति में भी आप कृपया कोश के विकास में भाग लेते रहें। कविता कोश के विकास के लिये बहुत से लोग स्वेच्छा से बिना किसी स्वार्थ के अपना बहुत सा समय और श्रम लगाते हैं।