Last modified on 17 अक्टूबर 2010, at 23:47

घर फूँक / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:47, 17 अक्टूबर 2010 का अवतरण ("घर फूँक / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घर फूँक
तमाशा देखती है
आक्रोश की भीड़;--
हाल में अभी
कई-कई पार्टियों से बनी,
चुनाव के चक्कर में
सफल हुई।

नाचते-गाते
उड़ आए आँधी में,
राजमार्ग पर,
लोकतंत्र के बराती
दिल्ली की दुलहन
ब्याहने के लिए--
राजतंत्र पर हावी होने के लिए--
तरह-तरह के स्वरूप भरे।

रचनाकाल: २२-०३-१९७७