भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
|संग्रह= रात में हारमोनिययम / उदय प्रकाश
}}
{{KKCatKavita}}<poem>
'''1
मसखरे
 
एक दूसरे के प्रति
 
बहुत गम्भीर होते हैं
 
'''2
मसखरे जो होते हैं
 
उन्हें लोग मसखरा ही कहते हैं
 
लेकिन मसखरों के नाम भी होते हैं
 
और वे आपस में उन्हीं का इस्तेमाल करते हैं
 
'''3
मसखरे ही कर सकते हैं
 
मसखरों का सही मूल्यांकन
 
'''4
मसखरे
 
दूसरों के सामने कभी हँसते नहीं हैं
 
हँसना उनके पेशे के चीज़ है
 
जिसका उपयोग वे
 
किसी मक़सद से करते हैं
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,395
edits