भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साधो / देवी प्रसाद मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी प्रसाद मिश्र |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:47, 24 नवम्बर 2025 के समय का अवतरण
साधो पानी बहुत पुराना नई लहर का
असर नहीं होता है ज़ाइद बहुत ज़हर का
कहाँ रह गया ईश्वर दिखता नहीं दहर का
नज़्म हो गई पता नहीं है किसी बहर का
सुबह हो रही पता नहीं है किसी सहर का
वो निशान भी नहीं मिटा है किसी कुहर का
काला पानी होता जाता नदी नहर का
हाल बताने आऊँगा मैं कभी इधर का
तुमसे हाल पूछने आया नहीं उधर का

