भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं और बज़्मे-मै से / ग़ालिब

Kavita Kosh से
(ये न थी हमारी क़िस्मत / ग़ालिब से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं और बज़्मे-मै,<ref>शराब की महफ़िल</ref> से यूं तश्नाकाम<ref>प्यासा</ref> आऊं!
गर मैंने की थी तौबा, साक़ी को क्या हुआ था?

है एक तीर, जिसमें दोनों छिदे पड़ें हैं
वो दिन गए, कि अपना दिल से जिगर जुदा था

दरमान्दगी<ref>दुख</ref> में 'ग़ालिब', कुछ बन पड़े तो जानूं
जब रिश्ता बेगिरह<ref>बिना गांठ के</ref> था, नाख़ून गिरह-कुशा<ref>गांठ खोलनेवाला</ref> था

शब्दार्थ
<references/>