भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ठहरा है झील का पानी तो उठा लो पत्थर / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>ठहरा है झील का पानी तो उठा लो पत्थर कोई हलचल तो मचे यारो उछालो पत…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:15, 20 दिसम्बर 2010 का अवतरण
ठहरा है झील का पानी तो उठा लो पत्थर
कोई हलचल तो मचे यारो उछालो पत्थर
भूखे जो रह नहीं सकते हो तो इतना ही करो
रोटियाँ मिलती नहीं पीस के खा लो पत्थर
और कुछ भी नहीं इजहारे बगावत ही सही
तौल के हाथ हवाओं में उछालो पत्थर
तुम बड़े प्यार के हक़दार बने फिरते थे
प्यार के बदले में लो अब ये सँभालो पत्थर
ये न मुरझाएंगे, टूटेंगे, न बिखरेंगे कभी
फूल के बदले चलो घर में सजा लो पत्थर
वे तुम्हें लूटने आयें हैं उठो कुछ तो करो
तीर, तलवार नहीं हैं तो सँभालो पत्थर
अब वहां गुल नहीं, कलियाँ नहीं, खुशबू भी नहीं
कुछ मंगाना है वहां से तो मंगा लो पत्थर
इस शहर में ही अनिल रहना अगर है तुमको
शीशाए दिल को जरा पहले बना लो पत्थर