भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तेरे बगैर लगता है, अच्छा मुझे जहाँ नहीं / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
अंजान वो रहा मगर, शायद उठा धुआँ नहीं | अंजान वो रहा मगर, शायद उठा धुआँ नहीं | ||
− | कुछ तो ज़रूर | + | कुछ बात तो ज़रूर थी, मिलने के बाद अब तलक |
खुद की तलाश में हूँ मैं, लेकिन मेरे निशाँ नहीं | खुद की तलाश में हूँ मैं, लेकिन मेरे निशाँ नहीं | ||
12:13, 27 दिसम्बर 2010 का अवतरण
तेरे बगैर लगता है, अच्छा मुझे जहाँ नहीं
सरसर<ref>रेगिस्तान की गर्म हवा</ref> लगे सबा<ref>ठंडी हवा</ref> मुझे, गर पास तू ए जाँ नहीं
कल रात पास बैठे जो, हम राज़दार हो गए
टूटा है ऐतमाद बस, ये तो कोई ज़ियाँ<ref>नुकसान</ref> नहीं
मैं जल रही थी मिट रही, थी इंतिहा ये प्यार की
अंजान वो रहा मगर, शायद उठा धुआँ नहीं
कुछ बात तो ज़रूर थी, मिलने के बाद अब तलक
खुद की तलाश में हूँ मैं, लेकिन मेरे निशाँ नहीं
दुश्मन बना जहान क्यूँ , ऐसी फिज़ा बनी ही क्यूँ
मेरे तो राज़-राज़ हैं, कोई भी राज़दां नहीं
अंदाज़-ए-फ़िक्र और था “श्रद्धा” ज़ुदाई में तेरी
कह कर ग़ज़ल में राज़ सब, कुछ भी किया बयाँ नहीं
शब्दार्थ
<references/>