भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रंग बिरंगे सपने रोज़ दिखा जाता है क्यों / आलम खुर्शीद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलम खुर्शीद |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> रंग बिरंगे सपने र…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:30, 27 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
रंग बिरंगे सपने रोज़ दिखा जाता है क्यों
बैरी चाँद हमारी छत पर आ जाता है क्यों
क्या रिश्ता है आखिर मेरा एक सितारे से
रोज़ वो कोई राज़ मुझे बतला जाता है क्यों
पलकें बंद करूं तो सब कुछ अच्छा लगता है
आँखें खोलूँ तो कोहरा सा छा जाता है क्यों
हर पैकर का अपना अपना साया होता है
लेकिन साये को साया ही खा जाता है क्यों
मेरे हिस्से की किरणें जब कोई चुराता है
नील गगन पर सूरज वो शरमा जाता है क्यों
शायद उसके दिल में कोई चोर समाया है
देख के मुझको यार मेरा घबरा जाता है क्यों