भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हर अनहोनी बात बदल दें / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>हर अनहोनी बात बदल दें चलो आज हालत बदल दें सुबह नहीं होनी है जिसक…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:29, 29 दिसम्बर 2010 का अवतरण
हर अनहोनी बात बदल दें
चलो आज हालत बदल दें
सुबह नहीं होनी है जिसकी
आओ ऐसी रात बदल दें
झूठ लिखे जो सच के माथे
एसा कलम- दवात बदल दें
साथी को गुमराह करे जो
साथी, ऐसा साथ बदल दें
जो दिल में नफरत को घोले
आओ ऐसी बात बदल दें