भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दो सज़ा शौक़ से सज़ा क्या है / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> दो सज़ा श…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:30, 5 जनवरी 2011 का अवतरण
दो सज़ा शौक़ से सज़ा क्या है
ये बताकर मेरी ख़ता क्या है
है ज़रूरी बहुत समझ लेना
बन्दगी क्या है और ख़ुदा क्या है
प्यार करता हूँ मैं नहीं मालूम
नारवा क्या है और रवा क्या है
है अमानत ये ज़िन्दगी उस की
ये बताओ की आपका क्या है
उसने शरमा के कान में मेरे
कुछ कहा है मगर कहा क्या है
दिल किसी का कभी नहीं रखता
इक मुसीबत है, आईना क्या है
एक मंज़िल हो जिनकी, इक मक़सद
साथ चलने में फिर बुरा क्या है
जब तसव्वर में हुस्न हो न 'रक़ीब'
शेर गोई में इस मज़ा क्या है