भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वतन पे वीर हमेशा निसार होते हैं / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> वतन पे वी…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:21, 7 जनवरी 2011 का अवतरण
वतन पे वीर हमेशा निसार होते हैं
"चमन के फूल चमन की बहार होते हैं"
कभी न मिलने पे होते थे बेक़रार बहुत
अब उनसे मिल के भी हम बेक़रार होते हैं
बनो तो मुफ़लिसो-नादार के बनो मेहमाँ
वो मेहजबान बड़े ग़मगुसार होते हैं
ये तेरी ज़ुल्फ़ बिखरती है जब तेरे रुख़ पर
निसार होते हैं, मौसम निसार होते हैं
जो बात आती है होटों पे हुस्न वालों के
उस एक बात के मतलब हज़ार होते हैं
तमाम रात वो तारे शुमार करता रहा
भला किसी से ये तारे शुमार होते हैं
'रक़ीब' होते हैं वो लोग पैकरे-उल्फ़त
के जिनके दामने-दिल तार-तार होते हैं