भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पी के आँखों से मसरूर हो जाएंगे / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> पी के आँख…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:00, 7 जनवरी 2011 के समय का अवतरण
पी के आँखों से मसरूर हो जाएंगे
सारी दुनियां में मशहूर हो जाएंगे
आप मंजिल पे मुझको अगर मिल गए
छाले पैरों के काफ़ूर हो जाएंगे
ज़ख़्म दिल के हरे थे हरे हैं अभी
दो दवा वरना नासूर हो जाएंगे
आप आ जाएंगे पास मेरे अगर
दिल में जितने हैं ग़म दूर हो जाएंगे
जब ख़यालों से ख़्वाबों में आने लगे
तुमसे मिलने को मजबूर हो जाएंगे
तुम से यूं ही जो नज़रें मिलाते रहे
बिन पिये हम तो मख़मूर हो जाएंगे
नज़्म उनपे न कहना 'रक़ीब' अब कभी
कुछ तो हैं और मग़रूर हो जाएंगे